रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अधिसूचित यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन संबंधी) विनियम-2026 का समर्थन करते हुए इसे सामाजिक न्याय और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि ये विनियम उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर और गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि इन विनियमों का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लंबे समय से मौजूद जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करना है, ताकि विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी भयमुक्त एवं सम्मानजनक माहौल में कार्य कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से इस बात को रेखांकित किया कि पहली बार अनुसूचित जाति और अन...