हल्द्वानी, फरवरी 13 -- फोटो समाचार- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी ने शुक्रवार को यूजीसी समता विनियम आंदोलन के तहत आहूत अखिल भारतीय वंचित अधिकार दिवस मनाया। बुद्ध पार्क में विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी समता (इक्विटी) विनियम 2026 को तुरंत लागू करने की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जनवरी 2026 में इन नियमों पर लगाई गई रोक जातिवादी दबाव और केन्द्र सरकार की कमजोर पैरवी का नतीजा है। यह रोक संवैधानिक समानता के सिद्धांत को नजरअंदाज करती है। ऐक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि जाति-नस्ल आधारित भेदभाव संस्थानों में रोज की सच्चाई है। जैसा रोहित वेमुला, पायल तड़वी और एंजेल चकमा के मामलों में दिखा। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने बताया कि प्रभावशाली तत्व व...