हमीरपुर, फरवरी 16 -- राठ, संवाददाता। यूजीसी एक्ट को सुप्रीम कोर्ट के स्टे को अलग करवाने के लिए ओबीसी, एससी/एसटी संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। जिसमें सदन में कानून पास कराने की मांग की गई। ओबीसी, एससी/एसटी संयुक्त मोर्चा के संयोजक सुंदर लाल के नेतृत्व में स्वामी ब्रह्मानंद समाधि स्थल से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिमन्यु कुमार को सौंपा। जिसमें बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी विनियमों पर लगाए गए स्टे को तत्काल हटवाने के लिए संवैधानिक एवं विधिक प्रयास किए जाएं। समता दूत, समता स्क्वांड एवं मॉनीटरिंग कमेटी की नियुक्ति के लिए रोस्टर प्रणाली निर्धारित की जाए। ताकि सबका पर्याप्त प्रतिनिधित्व निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवैधानिक आरक्षण नीति के अनुरूप हो। सभी शिक्...