पिथौरागढ़, अगस्त 27 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर 30 अगस्त को प्रस्तावित विरोध सभा की तैयारियों को लेकर एक होटल में बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए विभिन्न वर्गों के लोगों ने विरोध सभा को सफल बनाने पर चर्चा की।

विरोध सभा का समर्थन अखिल भारतीय समानता मंच के संरक्षक शमशेर महर ने कहा कि 30 अगस्त को यूजीसी के विरोध में सभा आयोजित की जाएगी। पूर्व शिक्षक नेता गिरधर सिंह बिष्ट ने प्रस्तावित विरोध सभा का समर्थन करते हुए कहा कि यूजीसी के मुद्दे को लेकर सवर्ण समाज में भारी रोष है। एडवोकेट अजय बोहरा ने कहा कि सामान्य वर्ग जंतर-मंतर पर आंदोलनरत है। ऐसे में उत्तराखंड और जनपद के लोगों को भी यूजीसी के विरोध में एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

आंदोलन को जोड़ने का प्रयास संगठन मंत्री भास्करानंद ने कहा कि ...