शामली, अगस्त 17 -- थानाभवन। यूजीसी को लेकर चल रही चर्चाओं और यूजीसी रोलबैक की मांग के समर्थन में रविवार को नगर के जस्सूवाला मंदिर परिसर में क्षत्रिय समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समाज के लोग पहुंचे और यूजीसी के मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में भाग लेने वाले लोग अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व डीएसपी ठाकुर भंवर सिंह पुंडीर ने कहा कि यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों और उनके संभावित प्रभावों को लेकर समाज में लगातार चर्चा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी नीति या व्यवस्था में बदलाव करते समय सभी वर्गों के हितों और भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए था जो इस एक्ट के अंदर नहीं रखा गया।

सामाजिक जागरूकता राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह ने कहा कि समाज अपने...