गाजीपुर, सितम्बर 11 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा, ब्राह्मण रक्षा दल और अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को यूजीसी रेगुलेशन 2026 को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुशवाहा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस से रैली निकाली। रैली कासिमाबाद चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जनवरी 2026 में जारी यूजीसी रेगुलेशन को 15 जनवरी को भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर लागू किया गया। यह भ...