जहानाबाद, मार्च 11 -- अरवल, निज संवाददाता। ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्यूटी यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन कोर्डिनेशन टीम अरवल की पटना में आयोजित समता महाजुटान और मार्च की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के सुबोध यादव ने कहा कि भारतीय समाज व्यवस्था में वर्ण-जाति के आधार पर विशेषाधिकार व भेद-भाव की संस्कृति, विचार, व्यवहार, शोषण, अत्याचार एक वास्तविक सच्चाई है, यह यूजीसी रेगुलेशन 2026 का विरोध करने वाले लोगों ने अपने वर्चस्ववादी, जातिवादी मानसिकता से साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि गैर बराबरी के वजह से दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित वर्ग के साथ जातिगत भेद-भाव,शोषण-उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। यूजीसी के मुताबिक ही इस तरह की घटनाओं में 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शैक्षणिक जगत में इस तरह के भेद-भाव , जु...