संभल, जनवरी 31 -- अखंड भारत परिषद अखाड़ा और वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन मंडल मुरादाबाद के तत्वावधान में यूजीसी द्वारा जारी नए रेगुलेशन के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सौंपा गया। प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र शर्मा ने कहा कि नए यूजीसी नियम सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के अधिकारों, संविधान की मूल भावना और सामाजिक समरसता के खिलाफ हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इन नियमों के दुरुपयोग से समाज में वैमनस्य बढ़ेगा और सामान्य वर्ग को मानसिक भय व असुरक्षा का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन में कहा गया कि समाज का विकास दंडात्मक कानूनों से नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कारों से होता है, इसलिए नए रेगुलेशन के स्थान पर शैक्षिक संस्थानों में नैतिक शिक्षा और सेमिनारों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। साथ ही आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर केवल आर्थिक आधार पर ला...