आगरा, फरवरी 2 -- यूजीसी में लागू हुए प्रावधानों का अग्रवाल सभा ने भी विरोध किया है। इन प्रावधानों के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से यूजीसी में लागू किए गए प्रावधानों को पुन: संशोधित करने की मांग की गई है। इस दौरान अखिलेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मुगल बंसल, सौरभ अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, नवनीत गर्ग, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजेश, आशीष अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...