बलरामपुर, नवम्बर 6 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने यूजीसी के नियमों को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और अभिभावकों की आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। साथ ही नियमों से जुड़े असंतुलन को दूर करने के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम छात्रों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- यूजीसी मुद्दे पर केंद्र के फैसले का विधायक ने किया स्वागत किसी भी जाति या वर्ग के छात्र के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। प्रतिभा किसी जाति की मोहताज नहीं हो...