लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, संवाददाता। सामाजिक समरसता मंच ने यूजीसी सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियों का स्वागत किया है। मंच ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणियां न केवल शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता और समावेशिता की रक्षा करती हैं, बल्कि भारतीय समाज की एकता और सामाजिक सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करती हैं। टिप्पणी यह स्पष्ट करती है कि सामाजिक न्याय के नाम पर ऐसे प्रावधान नहीं होने चाहिए, जो समाज में नए विभाजन पैदा करे। मंच ने मांग की कि केंद्र सरकार और यूजीसी न्यायालय की टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए नियमों को तत्काल वापस ले। आशियाना में हुई बैठक में मंच की प्रवक्ता रीना त्रिपाठी, संयोजक सीमा द्विवेदी, रेनू त्रिपाठी, देवेंद्र शुक्ल, अजय तिवारी, सुरेश चंद्र बाजपेई, दुर्गेश पांडे, प्रेम तिवारी, सुधांशु मिश्र, शिव दीक्षित, संजय कुमार द...