बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता यूजीसी एक्टिविटी रेगुलेशन के समर्थन में जनपद के अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय अशोक लाट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकताओं ने शहर के अशोक लाट तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की। यूजीसी बिल लागू करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। अशोक लाट से चल कर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट पंहुचकर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष अमरपाल, मंडल अध्यक्ष यशवंत पटेल, अटलबिहारी, मनीष पटेल, राकेश पटेल, सौरभ सिंह, चंद्रप्रकाश, जैकरण, मुन्ना, महेंद्र, चेतन, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र पटेल, इंद्रसेन पटेल, शैलेंद्र राजू, पप्पू, उमे...