सासाराम, मार्च 29 -- रोहतास,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के समहुता स्थित सभागार में रविवार को आयोजित भाजपा मंडल इकाई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यूजीसी बिल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। कार्यक्रम के बीच ही सवर्ण समाज से जुड़े कुछ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे व यूजीसी बिल का विरोध जताया। इसे काला कानून बताते हुए यूजीसी रोल बैक और काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...