मथुरा, जनवरी 29 -- केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी जैसे प्रस्तावित प्रावधानों पर बलदेव में कई सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है, और इसे सामाजिक समरसता के विरुद्ध बताया है। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि देश में एक ओर जात-पात खत्म करने और भाईचारे का संदेश दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर ऐसी नीतियाँ लाई जा रही हैं जो समाज को वर्गों में बांटने का काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सभी बच्चों को समान अवसर और आत्मविश्वास देना होना चाहिए। यदि शिक्षा व्यवस्था में वर्गीकरण को बढ़ावा मिलेगा, तो इससे बच्चों के बीच मानसिक दूरी बढ़ेगी और सामाजिक तालमेल प्रभावित हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.