झांसी, फरवरी 3 -- झांसी, संवाददाता। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से प्रस्तावित यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) बिल को लेकर क्षेत्र के पिछड़ों ने भी आवाज बुलंद की है। मंगलवार को एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा और इस बिल को जनहित में बताते हुए इसे जल्द लागू करने की मांग की। सौंपे ज्ञापन में कहा कि यूजीसी बिल समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दलित, पिछड़े और वंचित समुदायों के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह बिल उच्च शिक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाएगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे। विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और जवाबदेही तय होगी। लोगों ने स्पष्ट किया कि ...