अररिया, मार्च 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी पैदल, बाइक और अन्य वाहनों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली की शुरुआत द्विजदेनी ग्राउंड से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर रोड, छुआपट्टी रोड सहित कई सड़कों का भ्रमण करता हुआ आगे बढ़ा। प्रदर्शन के दौरान 'यूजीसी कानून रोलबैक करो', 'काला कानून वापस लो', 'आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करो', 'आवाज दो हम एक हैं' और 'भारत माता की जय' जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। इन नारों से पूरे शहर का माहौल गूंज उठा।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.