फतेहपुर, जनवरी 31 -- खागा, संवाददाता। शुक्रवार को वकीलों ने तहसील परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए यूजीसी के नए कानून को वापस लेने की मांग की। वकीलों का कहना था कि यह कानून सामाजिक विभाजन को प्रेरित करने वाला है एवं सवर्णों का शोषण करने वाला है। दोपहर में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ी संख्या में वकील एकत्र हुए एवं नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। वकीलों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि हम अधिवक्ता यूजीसी के प्राविधानों का विरोध करते हैं। इसके प्राविधानों को तत्काल रोका जाए। कई वकीलों ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक अस्थायी है। नए कानून को पूरी तरह निरस्त किया जाए। इस अवसर पर राजा राजेन्द्र सिंह, आशुतोष पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार दुबे, इन्दल सिंह, बृजकिशोर बाजपेई, सुमन सिंह, रामसखा द्विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.