बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। यूजीसी बिल को लेकर खुलकर आगे आए भाजपा के दो बूथ अध्यक्षों ने आदमपुर मंडल अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्य करने में असमर्थता जताई है। हालांकि मंडल अध्यक्ष ने उन्हें समझा बुझाकर मना लेने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी के डीएवी इंटर कालेज बूथ अध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा निवासी मालती नगर ने यूजीसी बिल पर सख्त एतराज जताते हुए आदमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज कमल को पत्र लिखकर और मैसेज भेजकर आगे पार्टी के लिए कार्य न कर पाने की बात कही है। उधर, बिजनौर शहर बूथ अध्यक्ष मनोरंजन शर्मा ने बिल के विरोध में पार्टी के लिए आगे कार्य कर पाने में असमर्थता जताई और सोशल मीडिया पर भी इसका उल्लेख करते हुए मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा देने की बात कही है। उधर, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज कमल का कहना है कि दोनों बूथ अध्यक्षों की बात ऊपर तक पहुंचाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.