बिजनौर, मार्च 9 -- धामपुर। धामपुर से दिल्ली के रामलीला मैदान में यूजीसी बिल के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए क्षत्रिय समाज के लोग बसों से बड़ी संख्या में रवाना हुए। समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए सभी साथियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी साथियों ने एकजुट होकर समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया। यह संदेश भी दिया गया कि जब भी समाज के हित और अधिकारों की बात होगी, क्षत्रिय समाज हमेशा मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा रहेगा। रवाना होने वालों में प्रभात चंद, हरि ओम, जयवीर सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह, यशवीर सिंह गीतम, जीतेंद्र सिंह एडवोकेट, दीपक प्रधान अमखेड़ा, दीप सौरभ, विपुल प्रताप, ओम प्रकाश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.