मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- गांव जौला स्थित राणा बैंक्वेट हाल में कछवाह चौबीसी के सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी बिल के विरोध में बैठक की। बैठक के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सत्येंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी बिल को वापस लेने, आरक्षण का आधार आर्थिक करने, एससी/एसटी एक्ट वापस लेने तथा प्रतिभाओं का सम्मान करने की मांगें उठाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस दौरान ठा. नरेंद्र सिंह, ठा. घासीराम, ठा. ठाठ सिंह, मुन्ना प्रधान, अब्दुल जब्बार, कृष्ण कुमार, राधे ठाकुर, राशिद राणा, राजेश संगल, राकेश, ईश्वर सिंह और इकबाल प्रधान मौजूद रहे।सवर्ण यह भी पढ़ें- यूजीसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी समाज की ओर से जौला से ट्रैक्टर रैली निकालने की भी तैयारी की गई ...