देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूजीसी से जुड़े विवादित मुद्दों को लेकर रविवार को बैतालपुर में सवर्ण समाज ने जन आक्रोश रैली, सभा का आयोजन लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज में किया। इसमें गांव-गांव से काफी लोगों ने भागीदारी की। झंडा, बैनर और तख्तियां लेकर प्रांगण में भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ, और छात्र-युवा एकता जिंदाबाद के नारे लगाये। यूजीसी रेगुलेशंस 2026 में संशोधन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गंगाराम को सौंपा।यूजीसी संघर्ष समिति के संयोजक राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यूजीसी की नीतियां शिक्षा की गुणवत्ता और समान अवसर दोनों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। यह केवल नीति का सवाल नहीं, बल्कि देश के भविष्य क...