बिजनौर, जनवरी 27 -- यूजीसी कानून के विरोध में विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वैश्य समाज, महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा तथा भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ अभय पांडे को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी कानून का विरोध जताया। ज्ञापन में कहा कि भेदभाव रोकने के नाम पर यदि किसी एक वर्ग को संदेह की दृष्टि से देखा जाएगा और निर्णय प्रक्रिया में उसकी प्रभावी सुनवाई नहीं होगी, तो यह न्याय नहीं बल्कि एकतरफा निर्णय होगा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.