अयोध्या, जनवरी 27 -- जाना बाजार, संवाददाता। यूजीसी बिल के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। धोबिना चौराहे से ब्रह्म बाबा चौराहे तक सैकड़ों लोगों में पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान यूजीसी की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था में हैदरगंज थाने की पुलिस भी लगी रही। विकासखंड तारुन के हैदरगंज बाजार में मंगलवार की शाम को यूजीसी बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया है। माजसेवी उपेंद्र...