कानपुर, जनवरी 29 -- यूजीसी के विरोध में अकबरपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने गुरूवार को जुलूस निकालकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे में भ्रमण करते हुए जुलूस में शामिल बड़ी संख्या में लोग अकबरपुर में ओवरब्रिज के पास पहुंचने के बाद यूजीसी का पुतला आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंप कर काला कानून वापस लेने की मांग की। अकबरपुर कस्बे में गुरूवार को भार्गव परशुराम सेवा समिति की अगुवाई में सवर्ण समाज के बड़ी संख्या में लोग जनकपुरी मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर अकबरपुर के ओवरब्रिज के पास पहुंचे। यहां यूजीसी के नियमों को सामान्य वर्ग के छात्रों और नागरिकों के हितों के प्रतिकूल बताकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही यूजीसी का पुतला आग के हवाले कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.