लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यूजीसी पर भाजपा से जवाब मांगा जा रहा है। सामान्य वर्ग के नौजवान भाजपा से खुले आम सवाल पूछ रहे हैं। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी ऐसा ही हुआ। भाजपा नेताओं से जनता ने सीधा सवाल किया, लेकिन भाजपा के नेता जवाब दिए बिना चल दिए। उन्होंने साफ तौर पर यूजीसी पर कुछ नहीं कहा। वहीं, इजरायल द्वारा ईरान पर हमले को अजय राय ने वैश्विक शांति और सौहार्द के लिए बड़ी चोट बताया है। उन्होंने कहा कि किसी संप्रभु देश पर हमला ना सिर्फ निंदनीय है बल्कि पूरी वैश्विक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने वाला है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह तत्काल प्रभाव से पश्चिम एशिया क्षेत्र में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...