लखनऊ, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं को भी अपनी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है। हिंदू परिवार के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता भी जताई। लालच और जबरदस्ती हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। यूजीसी से जुड़े सवाल पर कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। जो नीचे गिरे हैं, उन्हें झुककर ऊपर उठाना पड़ेगा। दो दिनी प्रवास पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे सर संघचालक ने ये बातें मंगलवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक में कहीं। डॉ. भागवत ने कहा कि अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से तीन होनी चाहिए। परिवार के वरिष्ठों को सलाह दी कि अब जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.