बिहारशरीफ, मार्च 13 -- यूजीसी ने दी 6 नए विषयों में नामांकन की मंजूरी स्नातक में 5 विषय के लिए स्नातक की पहले से हो रही पढ़ाई नालंदा खुला विश्वविद्यालय में स्नातक का बढ़ा दायरा नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में अब स्नातक स्तर पर शिक्षा का दायरा बढ़ गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सत्र 2026 के लिए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत छह विषयों में नामांकन की आधिकारिक मान्यता दे दी है। पहले से ही यहां पांच विषयों में स्नातक की मान्यता मिली हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब छात्रों के पास पहले की तुलना में अधिक विषयों के विकल्प मौजूद होंगे। यूजीसी ने पहले इतिहास, अर्थशास्त्र, रसायनशास्त्र, जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान समेत पांच विषयों में नामांकन की अनुमति दी थी। इस वर्ष राजनीति विज्ञान, समाजशास्...