प्रयागराज, सितम्बर 11 -- हंडिया क्षेत्र के काजीपुर-भोपतपुर गांव की आयत रिजवी ने सीएसआईआर यूजीसी-नेट लाइफ साइंस परीक्षा में 99.76 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने जेआरएफ के साथ गेट एक्सेल परीक्षा भी क्वालीफाई की है। आयत ने बीएससी और एमएससी की पढ़ाई ईसीसी से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय किया था। इस सफलता का श्रेय उन्होंने निरंतर मेहनत, माता-पिता के सहयोग और ईसीसी के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। यह भी पढ़ें- सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का परचम, दो अभ्यर्थियों को मिली दूसरी रैंक यह भी पढ़ें- बबीता को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलता यह भी पढ़ें- डीएसबी के पांच विद्यार्थियों को नेट में सफलता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...