रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के विषयों का दायरा बढ़ा दिया है। अब यूजीसी-नेट में स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री विषय भी शामिल किए गए हैं। इससे अब इन विषयों से जुड़े अभ्यर्थियों को भी सहायक प्राध्यापक और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्रता हासिल करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...