मऊ, सितम्बर 24 -- मऊ। अंग्रेजी साहित्य के साथ लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा सम्मानजनक और 99.86 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण कर मुहम्मदाबाद गोहना ब्राह्मणटोला निवासी धृति द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। डीसीएसके पीजी कालेज में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डा.आनंद प्रकाश द्विवेदी की पुत्री धृति द्विवेदी असिस्टेंट प्रोफेसर व जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए भी चयनित कर ली गई हैं। धृति ने स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरी किया है। मऊ जिले की धृति पहली ऐसी छात्रा हैं जिन्होंने लगातार दो बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने का गौरव प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...