यूजीसी नेट के लिए आवेदन 20 तक, परीक्षाएं 22 जून से
जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता देश भर के विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर की पात्रता के लिए यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क Rs.1,150 है, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए Rs.600 और एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए Rs.325 तय किया गया है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधारने के लिए सुधार विंडो 22 मई से 24 मई तक खुली रहेगी। परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा। परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून तक और प्रवेश पत्र 15 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.