नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की आंसर-की में दिए गए चार प्रश्नों के विवादास्पद उत्तरों की समीक्षा एक्सपर्ट द्वारा कराया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि आंसर की में गलतियां होने से उम्मीदवारों की मेरिट रैंकिंग और पात्रता पर असर पड़ सकता है। यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 727506 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा का रिजल्ट इस साल अगस्त में घोषित किया गया था। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जून व दिसंबर में किया जाता है। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ की और से इस बाबत ...