पटना, जनवरी 29 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगाए जाने के बाद सियासी पारा और बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूजीसी के नियमों को सनातन को बांटने वाला बता दिया। जब शीर्ष अदालत ने रोक लगाई तो उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देने लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूजीसी के नियम रोक लगाना भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है। भूमिहार जाति (सवर्ण वर्ग) से आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा- सनातन को बांटने वाले यूजीसी के नियम पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने पर हार्दिक आभार। मोदी सरकार की पहचान सबका साथ, सबका विकास और सना...