वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ में एससी, एसटी ओबीसी एकता मंच के आह्वान पर शुक्रवार को यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 के समर्थन में पैदल मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया। परिसर में सैकड़ों छात्रों के जुटान को लेकर पुलिस और सुरक्षातंत्र भी सक्रिय रहे। सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात रही और परिचय पत्र की जांच के बाद ही छात्रों और कर्मचारियों को प्रवेश दिया गया। इससे पहले गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के साथ बैठक कर इस बात की तस्दीक की थी कि जुलूस किसी भी स्थिति में परिसर से बाहर नहीं निकाला जाएगा और शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से छात्रों ने परिसर में यूजीसी के नए नियम के समर्थन में जुलूस निकाला। मुख्य परिसर और मानविकी संकाय होते हुए जुलूस महात्मा गांधी प्रतिमा के पास पहुं...