वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में यूजीसी के नए नियम का विरोध करने वालों के बाद समर्थन करने वाले छात्रों को भी सोमवार की देररात नोटिस जारी किया गया। नियम के समर्थक एक दर्जन से ज्यादा छात्रों ने मंगलवार की शाम चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में जांच समिति के सामने बयान दर्ज कराया। छात्रों ने कहा कि नियम के समर्थन में आयोजित उनका हस्ताक्षर अभियान पूर्णतया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था। बीएचयू प्रशासन की तरफ से सोमवार की देररात छात्र शिवम सोनकर, परमदीप पटेल, सुमन आनंद, हिमांशु यादव आदि को नोटिस दिया गया। सभी को मंगलवार की शाम 5 बजे जांच समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार की शाम प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान से संबंधित संदेश और बातें साझा कीं। छात्रों ने तीन सदस्यीय जांच समिति क...