मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। संयुक्त स्वर्ण संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को सौंपते हुए मांग की कि हाल ही में लागू किए गए कानून से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई है। कानून का प्रयोग सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए किया जाए, न कि समाज को वर्गों एवं जातियों में विभाजित करने के लिए। सरकार से आग्रह है कि इस यूजीसी कानून पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए जिससे किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ अन्याय न हो और कानून का दुरुपयोग रोका जा सके। ज्ञापन देने वालों में सोनू, भूपेन्द्र सिंह, सचिन शर्मा, सौरभ, रकमपाल, मदन सिंह, धीरज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.