बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। कलक्ट्रेट में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए जा रहे यूजीसी एक्ट के मूल उद्देश्यों के विपरीत हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। एसडीएम ज्योति शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर यूजीसी एक्ट में आवश्यक संशोधन की मांग उठाई। सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की अपील की। ज्ञापन में मांग की गई कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यूजीसी एक्ट में जल्द संशोधन किया जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.