यूजीसी के समर्थन में 31 को प्रदर्शन करेगा सामाजिक न्याय मोर्चा
बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- बिहारशरीफ। शहर के बारादरी मोहल्ले में रविवार को सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक हुई। इसमें यूजीसी के नए नियम लागू करने, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने की मांग उठी। वक्ताओं ने कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त कर यूपीएससी व बीपीएससी की तर्ज पर परीक्षा के माध्यम से जजों की नियुक्ति की मांग की। साथ ही, एमएसपी पर कानून बनाने, किसानों को मुफ्त बिजली देने और गुणवत्तापूर्ण बीज-खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में देश में चल रहे जन आंदोलनों पर भी चर्चा हुई। चंद्रशेखर प्रसाद, रामदेव चौधरी व रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव रोकने के लिए 13 जनवरी 2026 को नए नियम जारी किए हैं। सर्वसम्मति से 31 अगस्त को डीएम के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.