यूजीसी के समर्थन में निकाला पैदल मार्च, किया प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के नेतृत्व में मंडी गेट से दुधवा चौराहा तक मार्च निकाला गया। जहां प्रशासन ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। दुधवा चौराहा पर ही मार्च सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि हमारे प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नौजवान सभा के संयोजक रवि को परेशान किया। हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। भाकपा माले केंन्द्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि भाजपा का बुलडोजर इस देश के दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यक के अधिकारों पर चलने के साथ-साथ संवैधानिक मर्यादा और नैतिकता पर भी चल रहा है। इसी कारण आज मौजूदा सरकार शोषण करने वालों के पक्ष में खड़ी है और यूजीसी रेगुलेशन को लागू नहीं होने दे रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.