बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-05 के लिए पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में इनौस-आइसा का प्रदर्शन फोटो-23, कैप्सन :- शनिवार को डुमरांव में यूजीसी के समर्थन में प्रतिवाद मार्च निकालते पूर्व विधायक डॉ़ अजीत कुशवाहा डुमरांव, संवाद सूत्र। यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में शनिवार को इंकलाबी नौजवान सभा और छात्र संगठन आइसा के बैनर तले स्थानीय शहर में सड़क मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत स्थानीय थाना से हुई, जो शहर की विभिन्न सड़कों से होते हुए राजगढ़ चौक पहुंचा। वहां पहुंचकर यह सभा में तब्दील हो गया, जहां वक्ताओं ने उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और समावेश सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों का उद्देश्य धर्म, ...