रामपुर, जनवरी 28 -- बिलासपुर। बुधवार शाम राष्ट्रीय पटेल महासभा ने यूजीसी कानून के समर्थन में जुलूस निकाला। इसके बार तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को अपना ज्ञापन सौंपा, जोकि राष्ट्रपति को संबोधित था। महासभा के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य के नेतृत्व में नगर के हाईवे स्थित पटेल चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने यूजीसी कानून के समर्थन में नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने उप जिलाधिकारी अरुण कुमार से भेंट की और राष्ट्रपति को संबोधित अपना ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सरकार द्वारा यूजीसी नियमों व कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्णय का स्वागत एवं समर्थन व्यक्त किया गया है। कहा गया है कि सामाजिक न्याय का प्रतीक सरकार का यह निर्णय भारतीय संविधान की मूल भावना जैसे समता, समानता व निष्पक्ष न्याय का प्...