सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। यूजीसी एक्ट की नई संशोधन नीति को तत्काल लागू करने और उसके समर्थन में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से संशोधन नीति को बिना विलंब लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि यूजीजी एक्ट में प्रस्तावित संशोधन आमजन के हितों की रक्षा करने वाला है और इससे सामाजिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीति के क्रियान्वयन में हो रही देरी से आम लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में संशोधन नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.