बुलंदशहर, मार्च 11 -- यूजीसी के नए नियमों और कानूनों को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके विरोध में आगामी 16 मार्च को सवर्ण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यूजीसी के प्रस्तावित बदलावों को सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ बताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समाज के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और सरकार को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए। बैठक के दौरान आंदोलन की रूपरेखा तय करने में आरडी शर्मा, रविंद्र गोयल, पृथ्वीराज सिंह और फूल सिंह स...