मथुरा, फरवरी 27 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक ऋषिनगर महोली रोड में हुई। इसमें यूजीसी नियमावली का विरोध किया। वहीं हिंदू धर्मगुरु शंकराचार्य के चरित्र हनन के प्रयास की निंदा कर मुकदमा वापस लेने की मांग की है। जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि यूजीसी अनुच्छेद 14 का घोर उल्लंघन एवं विद्यार्थियों पर घातक तलवार के समान है। इससे सामाजिक समरसता टूटेगी एवं देश में तनाव बढ़ेगा। पूर्व सीडीओ राधेश्याम गौतम ने कहा कि इस बिल के पास होते समय सवर्ण जनप्रतिनिधि चुप रहे। उन्होंने इसका विरोध भी नहीं किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक ने इसे सवर्ण बच्चों के विरुद्ध साजिश बताकर कहा कि यह आजाद भारत में सवर्ण बच्चों को गुलाम बनाने का प्रयास है। मथुरानाथ शास्त्री ने हिंदू धर्मगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चरित्र हनन के प्रयास की...