बाराबंकी, जनवरी 28 -- हैदरगढ़। यूजीसी के नए कानून के विरोध में बुधवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। दोपहर में तहसील परिसर में अधिवक्ता शोमिल शुक्ला एवं विभोर गुप्ता की अगुवाई में एकत्रित हुए वकीलों ने यूजीसी के नए कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसे काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की गई। नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश विश्वकर्मा को वकीलों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से राम प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, विजय राज सिंह, अरविंद कुमार बाजपेई, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, विष्णु द्विवेदी, अनुज कुमार सिंह एवं कौशल शर्मा सगुन आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.