देहरादून, मार्च 1 -- हरिद्वार। यूजीसी के नए नियमों विरोध में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद गिरी के शिष्यों ने हरिद्वार स्थित सर्वानंद घाट से पदयात्रा की शुरुआत की। रविवार को मां गंगा का पूजन कर यात्रा की सफलता की कामना की गई और केंद्र सरकार यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ता और सवर्ण समाज के कई लोग भी मौजूद रहे। आचार्य संजय शास्त्री ने विधि विधान के साथ गंगा पूजन कराया। गंगा पूजन के बाद साधु संत दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जो सवर्ण समाज के नेता यूजीसी को लेकर कुछ नहीं बोल पा रहे है, मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि दे। जब तक यह सरकार काला कानून वापस नहीं लेती, तब तक विरोध का सिलसिला जारी र...