बुलंदशहर, जनवरी 29 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने यूजीसी के नए कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि यूजीसी द्वारा 15 जनवरी 2026 को अधिसूचित यह नियम गंभीर संवैधानिक एवं विधिक विरोधाभास उत्पन्न करता है। उक्त अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा सभी वर्गों के छात्रों के अधिकारों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए एक निष्पक्ष, संतुलित एवं संविधान सम्मत नीति बनाई जाए। इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह, विक्की खेतान, गुफरान गाजी, विक्की चौधरी, साजिद गाजी आदि व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में यूजीसी एक्ट के कानून को वापस लेने के लिए राष...