मेरठ, अगस्त 31 -- सिसौली बाहरा क्षेत्र के स्वर्ण समाज के युवाओं ने यूजीसी के विरोध मे हसनपुर कदीम से मुरलीपुर तक पैदल मार्च निकाला गाया, जिसमे मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम से मुरलीपुर गांव स्थित एसएसवी इण्टर कालेज तक स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में यूजीसी के तहत लिए गए विवादित फैसलों और आदेशों को बिना किसी शर्म के तहत वापस लिया जाए तथा आरक्षण व्यवस्था की उचित और पारदर्शी तरीके से समीक्षा की जाए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रावधानों को कम से कम दो साल के लिए वैध माना जाए और छात्रों को राहत दी जाएं आदि मांगे उठाई गई। यह भी पढ़ें- यूजीसी कानून ...