बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। यूजीसी बिल के विरोध में बुधवार को भगवान परशुराम रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। जनहित में बिल को वापस लिए जाने की मांग की। भगवान परशुराम रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना था कि यह कानून समाज में जातिगत विभाजन एवं तनाव को बढ़ावा देने वाला हो सकता है। कोई भी कानून ऐसा नहीं होना चाहिए, जो समाज में समरसता को कमजोर करे या किसी वर्ग को पूर्वाग्रह के आधार पर संदिग्ध दोषी मानने का वातावरण बनाए। रक्षादल ने राष्ट्रपति से यूजीसी कानून प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से रोके जाने या फिर पुनविचार के लिए संबंधित मंत्रालय को निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कपिल शर्मा, देवदत्त शर्मा, अजय शर्मा आदि शामिल रहे। यूजीसी के विरोध को देखते हुए अलर्ट हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.