हाथरस, सितम्बर 30 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। यूजीसी रोल बेक सहित अन्य मुददो को लेकर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के बैनर तले मंगलवार को हाथरस में राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। हतीसा मथुरा रोड से प्रारंभ होकर यात्रा कलेक्ट्रेट तक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने कहा कि संगठन जनहित से जुड़े विषयों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन 2026 की समीक्षा तथा समान अवसर और विधिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार किए जाने की मांग रखी। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि हाथरस जनपद में एससीएसटी एक्ट अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुछ मामलों को ...